छत्तीसगढ़ - ट्रक की टक्कर से बाईक सवार माँ और बेटी की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर , 04-07-2024 8:51:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रक की टक्कर से बाईक सवार माँ और बेटी की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
रायपुर 04 जुलाई 2024 - आरंग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे पति घायल हो गया हैं। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू बाईक से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था। गांव के भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए। ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए आरंग -कुरूद मार्ग में चक्काजाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरंग SDM पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला भी तुरंत चपरीद पहुंचे। 

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए घटना स्थल से आरंग के मर्चुरी लाया गया। इधर आरंग पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH