छत्तीसगढ़ - मनपसंद शराब के मामले में घिरी साय सरकार , PCC चीफ ने लगाया यह गंभीर आरोप
रायपुर , 01-07-2024 7:54:43 PM
रायपुर 01 जुलाई 2024 - छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर निशाना साधा. वहीं आज उन्होंने अपने एक्स पोस्ट को लेकर कहा कि दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कह रहे हैं कि मनपसंद शराब मिलेगा।
बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को शराब में डुबोकर गरीब करना चाह रही है. सरकार को जनता की नहीं सिर्फ जेब भरने की चिंता है।
















