राजधानी रायपुर के स्टेसन में लगी आग , यात्रियों में मची अफरातफरी
रायपुर , 01-07-2024 1:29:46 AM
रायपुर 30 जून 2024 - रायपुर रेलवे स्टेशन में आग लगने की खबर है। स्टेशन में लगी आग की वजह से हड़कंप मच गया है। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल आग को बुझाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन में बने एक होटल में आग लगी है।
आग बुझाने का प्रयास जारी है। जिस होटल में आग लगी है, वो होटल वीआईपी गेट से लगी हुई है। आग लगने से रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी मची है।
खबर अपडेट की जा रही है…
















