छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा UPDATE , इस दिन खाते में आएगी राशि
रायपुर , 30-06-2024 1:23:09 AM
रायपुर 29 जून 2024 - महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त जारी होने वाली है. योजना की राशि 01 जुलाई को 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से अंतरित की जाएगी. महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संचालित योजना है।
इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. यानी कि सालाना 12000 रुपए महिलाओं के खाते में अंतरित की जाती है. इस योजना की चौथी क़िस्त 01 जून को महिलओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई थी।
















