छत्तीसगढ़ - सभी संभाग के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , तेज आँधी की भी संभावना

रायपुर , 27-06-2024 11:26:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सभी संभाग के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , तेज आँधी की भी संभावना
रायपुर 27 जून 2024 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज़ फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. बस्तर में आज भारी बारिश के आसार हैं. वहीं प्रदेश के सभी संभागों के 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

बता दें, मानसून के आगमन के बाद भी लगातार 3 दिन तक बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का महौल था. मौसम वैज्ञानिकों ने 26 जून से मानसूनी गतिविधियाँ बढ़ने के अनुमान लगाए थे. वहीं बुधवार यानि 26 जून को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिसके बाद तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिली. इससे लोगों को गर्मी और उमस की बेचैनी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पाँच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर होगी वर्षा।

मौसम विभाग ने रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश अलर्ट जारी किया है. रायपुर के गरियाबंद जिले के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं बस्तर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

बीते दिन बुधवार को राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. बारिश के चलते तापमान 37 डिग्री से गिरकर 26 डिग्री पर गिरा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. बलरामपर में 42,कोरबा में 30.5 और गौरेला पेंड्रा मारवाही में 34.4 मिमी वर्षा हुई।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH