छत्तीसगढ़ - भ्रस्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , 05 कर्मचारी बर्खास्त , दो का हुआ डिमोशन

रायपुर , 26-06-2024 9:16:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भ्रस्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , 05 कर्मचारी बर्खास्त , दो का हुआ डिमोशन
छत्तीसगढ़ 26 जून 2024 - जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में एक बार फिर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई है। भ्रष्टाचार के आरोप में समिति के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 2 का डिमोशन किया गया है। यह कार्रवाई जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के स्टाफ उपसमिति की बैठक के बाद की गई। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं और सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा उपस्थित थे। 

बैंक के जिन कर्मचारियों पर गाज गिरी है इन पर धान खरीदी में गड़बड़ी, बैंक से फर्जी तरीके से पैसे का आहरण सहित अनेक मामले दर्ज किए गए थे। गड़बड़ी सामने आने के बाद सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इस कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मच गया है।

इन पर हुई कार्रवाई :-

करुणेश कुमार चंद्राकर कनिष्ठ, लिपिक ने सेवा सहकारी समिति कोरबी, बैंक बलौदा में लघु कृषक राम कुमार को शीर्ष कृषक के रूप में अधिक केसीसी लोन दे दिया। जांच में पाया गया कि 01 करोड़ 53 लाख 82 हजार 902 रुपए की गड़बड़ी की गई है। 

विरेन्द्र कुमार आदित्य ने संस्था प्रबंधक शाखा सीपत शाखा में 95 हजार रुपए का जो आहरण पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा के संयुक्त खाते से हुआ इसके लिए ब्रांच मैनेजर को भी जिम्मेदार माना गया। आरोप प्रमाणित पाए गए।

प्रवीण कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक ने पंकज भूषण मिश्रा एवं शांतादेवी मिश्रा के संयुक्त खाता जो सीपत शाखा में संचालित है, से अलग-अलग तिथियों में 95 हजार रुपए निकाल लिए। 

प्रकाश चंद कुभंज, लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ खाताधारकों/ बैंक के अनपोस्टेड खातों से अनियमित तरीके से नकद एवं ट्रांसफर द्वारा गड़बड़ी के संबंध में जांच कराई गई। 

शशांक शास्त्री, भृत्य प्रधान कार्यालय: भृत्य मई 2018 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित था। विभागीय जांच कराई गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH