छत्तीसगढ़ में आज से लगेगी बारिश की झड़ी , इन जिलों में लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना
रायपुर , 26-06-2024 7:10:54 PM
रायपुर 26 जून 2024 - छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में शाम होते ही बादल छा रहे हैं। वहीं मौसम में बदलाव होने और बादल छाने के कारण तापमान में गिरवाट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने बालोद , गरियाबंद , धमतरी , राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है. यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है. इसके प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है।
















