छत्तीसगढ़ - मानसून ने एक बार पकड़ी रफ्तार , इन जिलों में आज देर रात से शुरू हो सकता है तेज बारिश का दौर

रायपुर , 26-06-2024 2:41:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मानसून ने एक बार पकड़ी रफ्तार , इन जिलों में आज देर रात से शुरू हो सकता है तेज बारिश का दौर
रायपुर 25 जून 2024 - छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि 26 जून से बढ़ने की संभावना है। दो दिनों तक बारिश में ब्रेक होने की वजह से रायपुर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। हालांकि बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है। यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है। 

बता दें कि मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH