छत्तीसगढ़ - 25 जून मंगलवार को भाजपा मनाएगी काला दिवस , सक्ती में रजनीश सिंह होंगे मुख्य वक्ता

रायपुर , 25-06-2024 6:46:11 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 25 जून मंगलवार को भाजपा मनाएगी काला दिवस , सक्ती में रजनीश सिंह होंगे मुख्य वक्ता
रायपुर 25 जून 2024 - आपातकाल का काला दिवस’ आयोजन समिति के प्रांत संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी। 

सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र समाप्त कर तानाशाही राजतंत्र का काम किया। उस काले अध्याय को देश की जनता को स्मरण कराने भाजपा प्रतिवर्ष यह काला दिवस मनाती है।

संयोजक उपासने ने बताया कि इस वर्ष भी 25 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रमों में विषय प्रतिपादन हेतु राजधानी रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख प्रवक्ता लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने होंगे। 

इसी प्रकार बस्तर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायगढ़ में उप मुख्यमंत्रीअरुण साव, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर ग्रामीण में मंत्री टंक राम वर्मा, बालोद में मंत्री केदार कश्यप, कोंडागांव में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, बलौदाबाजार में विधायक मोतीलाल साहू, गरियाबंद में चंद्रशेखर साहू, महासमुंद में लक्ष्मी वर्मा, जशपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, भिलाई में राम प्रताप सिंह, दुर्ग में विधायक पुरंदर मिश्रा।

बेमेतरा में राजीव अग्रवाल, राजनांदगांव में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मोहला मानपुर में श्री चंद्र सुंदरानी, खैरागढ़ में महामंत्री भारत लाल वर्मा, कवर्धा में डॉ. जे.पी. शर्मा, कांकेर में निरंजन सिन्हा, नारायणपुर में भरत मटियारा, दंतेवाड़ा में गौतम गोलछा, सुकमा में डॉ. सुभाऊ कश्यप, बीजापुर में महेश गगडा, गौरेला पेंड्रा मरवाही में हितानंद अग्रवाल, मुंगेली में भूपेंद्र सवन्नी, सक्ती में रजनीश सिंह, जांजगीर चांपा में धरमलाल कौशिक, कोरबा में लखन लाल साहू।

सारंगढ़ में अशोक बजाज, सरगुजा में रामसेवक पैकरा, सूरजपुर में अनुराग सिंह देव, बलरामपुर में राजा पांडे, महेंद्रगढ़ में मेजर अनिल सिंह, कोरिया में श्रीमती चंपा देवी पावले, मुख्य वक्ता होंगे। सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि सभी वक्तागण जिला केंद्रों पर मीडिया से भी चर्चा कर आपातकाल की ज्यादतियों को बताएंगे।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH