छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते SDM बी आर खाण्डे सहित पूरा स्टाफ गिरफ्तार , ऐसे फंसे ACB के जाल में,,

रायपुर , 22-06-2024 3:14:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते SDM बी आर खाण्डे सहित पूरा स्टाफ  गिरफ्तार , ऐसे फंसे ACB के जाल में,,
रायपुर 21 जून 2024 - सरगुजा के SDM भागरथी खांडे सहित चार लोगों को 50 हजार की रिश्वत लेते ACB ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 07 मई 2024 को कन्हाई राम बंजारा निवासी ग्राम जजगा वार्ड नं. 13 तहसील उदयपुर जिला सरगुजा के द्वारा ACB इकाई अंबिकापुर में यह शिकायत की गई थी कि ग्राम जजगा स्थित भूमि खसरा नं. 69/31 70/1 एवं 1004/8 रकबा कमशः 0.251, 0.635 एवं 0.243 हेक्टेयर जमीन उसके तथा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर है तथा कई वर्षों से उस पर मकान बनाकर काबिज हैं।

शिकायत के मुताबिक उसके बड़े पिता द्वारा जमीन को केवल अपने नाम पर दर्ज कराने हेतु तहसील में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर प्रार्थी द्वारा आपत्ति दर्ज की गयी थी।  तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर के द्वारा उसके बड़े पिता, उसके तथा अन्य परिजनों के नाम पर राजस्व रिकार्ड दुरूस्त किये जाने हेतु दिनांक 21 सितंबर 2022 को आदेश किया गया था। उक्त आदेश के उपरांत उसके बड़े पिता के द्वारा पुनः दिनांक 09 नवंबर 2022 को SDM उदयपुर के पास आदेश दिनांक 21 सितंबर 2022 के विरूद्ध अपील प्रस्तुत किया गया था जिसके संबंध में प्रकरण लंबित है।

परिजनों के पक्ष में आदेश पारित करने के एवज में SDM उदयपुर बी.आर. खाण्डे के द्वारा 50 हजार रिश्वत के रूप में मांग की जा रही थी, लेकिन पार्थी SDM को रिश्वत न देकर उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। ACB इकाई अंबिकापुर ने शिकायत का सत्यापन कराया जिसमे शिकायतकर्ता की शिकायत सही पायी गयी तथा SDM उदयपुर बी.आर. खाण्डे को रिश्वत की रकम लेते वक्त पकड़ने की योजना बनायी गयी। 

आज प्रार्थी को आरोपी SDM को रिश्वत की रकम देने हेतु कार्यालय उदयपुर शाम करीब 06 बजे भेजा गया जिस पर प्रार्थी द्वारा रिश्वत लेन देन के संबंध में SDM से चर्चा करने पर SDM के द्वारा रिश्वत की रकम 50 हजार रूपये को अपने बाबू धरमपाल को लेने हेतु कहा गया।

SDM के बाबू धरमपाल ने भृत्य अबीर राम को रिश्वत की रकम अपने पास रख लेने के लिए कहा गया। अबीर राम ने अपने हाथों में पैसा लिया और फिर SDM के पास जाकर बोला कि प्रार्थी कन्हाई राम से रिश्वत की रकम 50 हजार रूपये मिल गया है। जिस पर SDM ने कहा कि वो रकम को गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दे। जिस पर भृत्य द्वारा रिश्वती रकम को SDM के गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दिया गया। 

इसी दौरान पहले से मुस्तैद ACB की टीम द्वारा त्वरित ट्रेप कार्यवाही कर रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया गया तथा SDM बी.आर. खाण्डे उनके बाबू , भृत्य एवं नगर सैनिक कविनाथ सिंह को अभिरक्षा में ले लिया गया।

चारो आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH