छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने कराई पति की हत्या , हत्या के बाद नही हुआ नही हुआ यकीन तो,,

रायपुर , 17-06-2024 2:13:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने कराई पति की हत्या , हत्या के बाद नही हुआ नही हुआ यकीन तो,,
रायपुर 16 जून 2024 - अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करा दी यही नही जब प्रेमी पति की हत्या कर वापस आया तो महिला को उसकी बातों पर यकीन नही हुआ। जिसके बाद दूसरे दिन महिला अपने प्रेमी के साथ पति की लाश देखने नदी के पास गई। रिश्तों के कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास लाश मिली थी। संदिग्ध हालत में मिले लाश की पहचान के लिए पुलिस ने मृतक की फोटो सभी थानों में भिजवाया था। दो दिन बाद मृतक की पत्नी मीना यादव ने थाने पहुंचकर मृतक को अपने पति विधाता यादव के रूप में पहचान की थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच नये सिरे से शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला तो उसमें पत्नी मीना यादव का मोबाइल नंबर दिखा। इसके बाद पुलिस ने पत्नी के कॉल डिटेल की जांच की तो एक अन्य व्यक्ति के साथ मीना यादव की बातचीत की जानकारी सामने आयी। ये नंबर मौदाहापारा के रहने वाले अमजद खान का था। 

संदेह के आधार पर पुलिस ने अमजद खान और मृतक की पत्नी मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तब आरोपी टूट गये और उन्होने इस हत्या अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मीना अवैध संबंध को बरकरार रखने के लिए उसे पति विधाता यादव को खत्म करने के लिए कहते रहती थी इसी के चलते उसने मीना के पति की हत्या करने के लिए अन्नू प्रजापति का सहयोग लिया। 

जिसके बाद अन्नू और अमजद ने विधाता को घटना के दिन शराब पार्टी के लिए बुलाया। तीनों ने भाठागांव के सुनसान केसरी बगीचा के पास बैठकर पहले शराब पी।इसके बाद नशे में धुत्त होने के बाद विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH