छत्तीसगढ़ - सिख युवक की पगड़ी खींच कर मारपीट करना दो आरक्षकों को पड़ा भारी , SSP ने किया सस्पेंड

रायपुर , 15-06-2024 6:20:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सिख युवक की पगड़ी खींच कर मारपीट करना दो आरक्षकों को पड़ा भारी , SSP ने किया सस्पेंड
रायपुर 15 जून 2024 - रायपुर में एक सिख बस के चालक के साथ दुर्व्यवहार करना पुलिस के दो कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने बस ड्राइवर की पगड़ी खींचकर उसके साथ पहले तो मारपीट की इसके बाद उसे जबरन थाने लाने के बाद पट्टे से पीटा गया। इसके बाद भी जब मन शांत नही हुआ तो पीड़ित चालक को जेल भेज दिया गया। 

इस पूरे मामले में बस ड्राइवर संघ और सिख समाज ने नाराजगी जताते हुए मामले की शिकायत की थी। जिस पर SSP संतोष सिंह ने मामले की जांच के बाद एक्शन लेते हुए दोनों पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 

पीड़ित बस के चालक ने बताया कि वह महिंद्रा ट्रेवल्स में ड्राइविंग का काम करता है। 08- 09 जून की दरमियानी रात वह महिंद्रा बस लेकर रायपुर पहुंचा था। ड्यूटी से वापस आकर वह बस स्टैंड के बरामदे में सो रहा था। तभी ड्यूटी में तैनात टिकरापारा थाना के दो कांस्टेबल चंद्रभान भदोरिया और सुरजीत सिंह सेंगर वहां पहुंचे। उन्होंने बस के चालक बहादुर सिंह को डंडे से ढकेलते हुए वहां सोने की वजह पूछी। बहादुर सिंह ने बस स्टैंड में ही सोने की जानकारी दी गयी। इसके बाद बहादुर ने उन्हें दुर्व्यवहार करने से मना किया।

इस बात पर दोनों कांस्टेबल भड़क गए और तैश में आकर पहले पगड़ी फिर बाल खींचकर मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि वर्दी का रौब दिखाते हुए दोनों कांस्टेबल ने बहादुर सिंह को घसीटते हुए बस स्टैंड से थाने ले गए। फिर थाने में चालक की पट्टे से बुरी तरह पिटाई कर दी। 

आरोप है कि इन सारी मनमानी के बाद भी जब पुलिसकर्मियों का मन शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने बहादुर सिंह के खिलाफ अगले दिन प्रतिबन्धात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जेल से जमानत लेकर जब बहादुर सिंह वापस आया,तो उसने इसकी जानकारी बस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और सिख समाज को दी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH