छत्तीसगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट , इन 15 जिलों में 03 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना
रायपुर , 13-06-2024 12:20:09 AM
रायपुर 12 जून 2024 - मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटे के दौरान इन 15 जिलों में अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा में बारिश की संभावना जताई है।
वही मध्य छत्तीसगढ़ के बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, मोहला मानपुर, रायपुर, राजनांदगांव में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
















