छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी ही कांग्रेसियों को चुन-चुन कर निपटा रहे हैं , वित्तमंत्री का डॉ महंत पर पलटवार
रायपुर , 08-06-2024 5:11:13 AM
रायपुर 07 जून 2024 - वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपने लोगों को चुन-चुन निपटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर फोड़ने वाला बता कर भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव को निपटा दिए. शिव डायरिया को अपने क्षेत्र से निपटा दिए।
वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की बात ही अलग है. ऐसे में तो वो कहेंगे ही की अपने दम पर चुनाव लड़ कर जीते हैं. उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
















