छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों के सामने आई रोटी की संकट , उधारी लेकर चला रहे है काम

रायपुर , 02-06-2024 6:33:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों के सामने आई रोटी की संकट , उधारी लेकर चला रहे है काम
रायपुर 02 जून 2024 - प्रदेश के 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में लगभग पांच हजार संविदा कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है. वहीं इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन मिल रहा है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी ने लोक शिक्षण संचालक दिव्या उमेश मिश्रा को पत्र लिखकर तत्काल राशि आंबटित करने की मांग की है।

विकास तिवारी ने लोक शिक्षण संचालक को लिखे पत्र में लिखा कि- प्रदेश के 741 स्वामी आत्मानंद उकृष्ट विद्यालय में 12 हजार 08 सौ 32 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यरत है. शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा अध्यापन कार्य के साथ-साथ शासन एवं प्रशासन स्तर से निर्देशित समस्त कार्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पालन करते हुए समय सीमा में पूरा किया जाता रहा है।

इस साल 10वीं और12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा. इन विद्यालयों से 28 छात्र छात्राओं का प्रदेश के टॉप 10 मेरिट में नाम प्रदेश के लिए गौरान्वित रहा. सभी ने इस योजना, शिक्षकों और कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा की है. बेहतर परिणाम और पूरी निष्ठा एवं लग्न से कार्य करने के बावजूद भी कार्यरत कर्मचारियों को गत दो से तीन माह (मार्च, अप्रैल एवं मई ) का वेतन भुगतान अप्राप्त है जो कि बहुत ही गंभीर और निराशाजनक है।

विकास तिवारी ने पत्र में लिखा कि इन कर्मचारियों की पारिवारिक स्थिति काफी बिगड़ चुकी है. इनके सामने जीवन निर्वाह की समस्याएं खड़ी हुई है. आग्रह है कि इन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तथा इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आपके द्वारा पूर्व में जारी संदर्भित पत्र के परिपालन के लिए अधिकारियों को फिर से निर्देशित करें और जल्द से जल्द वेतन भुगतान की समस्या का समाधान कर हम संविदा कर्मचारियों को राहत पहुंचाए।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH