छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ज्वेलरी शोरूम के A/C में हुआ ब्लास्ट , मची अफरातफरी
रायपुर , 31-05-2024 10:57:19 PM
रायपुर 31 मई 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा पंडरी रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शो रूम में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। भीषण गर्मी की वजह से शोरूम के एयरकंडीशनर ( A/C ) फटने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।
कर्मचारी के करीब 60% से अधिक झुलसने की जानकारी मिली है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो काफी वीभत्स है।
खबर पर अपडेट जारी है..
















