छत्तीसगढ़ में लॉरेन्स विश्नोई और अमन सिंह गैंग की एंट्री , बड़े कोल ब्यापारी की हत्या की थी शाजिश , लेकिन,,

रायपुर , 26-05-2024 10:51:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में लॉरेन्स विश्नोई और अमन सिंह गैंग की एंट्री , बड़े कोल ब्यापारी की हत्या की थी शाजिश , लेकिन,,
रायपुर 26 मई 2024 - राजधानी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन सिंह गैंग से जुड़े 4 शूटरों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इन शूटरों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारी को जान से मारने की सुपारी मिली थी। जिसके बाद 3 शूटर पहले ही रायपुर पहुंच चुके थे। ये शूटर्स अगले एक से दो दिन के भीतर इस बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में थे। लेकिन राजधानी पुलिस ने इस वारदात से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन शूटर्स की गिरफ्तारी के बाद आज रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। अमरेश मिश्रा ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर इस गैंग की जानकारी रायपुर पुलिस को मिली थी। इंटेलिजेंस से पता चला था कि राजस्थान और झारखंड से कुछ शूटर रायपुर पहुंचे हैं। उनके निशाने पर प्रदेश के बड़े कोयला कारोबारी थे। 

अमन सिंह गैंग को इन कारोबारियों से पैसों की लेवी नहीं मिलने पर इन शूटरों को मर्डर की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों शूटर में पप्पू सिंह इन शूटर्स का मुखिया है, इनके साथ देवेंद्र सिंह, रोहित स्वर्णकार और मुकेश कुमार है।

पुलिस के मुताबिक पप्पू सिंह राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। इसी ने वर्तमान में झारखंड के अमन साहू गैंग से सुपारी ली थी। इनके टारगेट में छत्तीसगढ़ झारखंड में कोयला कारोबार से जुड़े बड़े बिजनेसमैन थे। बताया जा रहा है कि शूटर आने वाले 24 से 48 घंटे के भीतर इन्हें टारगेट कर हत्या करने की प्लानिंग में थे। 

लेकिन समय पर इंटेलिजेंस की इनपुट मिलने के बाद रायपुर पुलिस अलर्ट हो गयी और छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात से पहले ही पुलिस ने इस शातिर गैंग के 4 शूटर्स को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शूटर्स के टारगेट में कौन कौन से व्यापारी थे फिलहाल पुलिस ने इस बात का खुलासा नही किया है।
छत्तीसगढ़ में लॉरेन्स विश्नोई और अमन सिंह गैंग की एंट्री , बड़े कोल ब्यापारी की हत्या की थी शाजिश , लेकिन,,

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH