छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर , सरकार ने जारी किया यह आदेश

रायपुर , 25-05-2024 4:15:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर , सरकार ने जारी किया यह आदेश
रायपुर 25 मई 2024 - छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिन्दी स्कूलों के शिक्षकों को पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। पहले जिले के कलेक्टर DMF से इन शिक्षकों को वेतन देते थे। मगर कई जिलों में शिक्षकों के वेतन को लेकर काफी अनिश्चितता रहती थी। शिक्षकों को तनख्वाह मिलने में कई बार छह-छह महीने लेट हो जाता था। पिछले साल दिसंबर में सरकार बदलने के बाद से कई जिलों में शिक्षकों का वेतन रुका हुआ था। 

वेतन निकालने में दिक्कत यह आ रही थी कि सरकार ने आत्मानंद स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद कलेक्टर वेतन को लेकर बेफिक्र हो गए और सरकार में शिक्षकों के वेतन के लिए कोई प्रावधान नहीं था।

आत्मानंद स्कूलों में 12 हजार से अधिक शिक्षक हैं। इनमें प्रतिनियुक्ति से लेकर संविदा वाले शामिल हैं। इन्हें वेतन किस मद से दिया जाए, इस पर सरकार में लंबा मंथन और विचार विमर्श चला। बाद में फैसला किया गया कि स्कूल शिक्षा के मद से ही इन शिक्षकों को भी वेतन देने का प्रावधान किया जाए। और वित्त विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के 12 हजार शिक्षकों के वेतन के लिए वित्त विभाग ने शुक्रवार दोपहर 425 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने वेतन के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया।

वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की मुख्यमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का निर्देश था कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के शिक्षकों को नियमित वेतन देने का कोई ठोस रास्ता निकाला जाए, ताकि उन्हें हर महीने वेतन के लाले न पड़ना पड़े। मुकेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और वित्त मंत्री जी के निर्देशों का पालन करते हुए आज वेतन स्वीकृति सहमति दे दी गई।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH