छत्तीसगढ़ - दिल्ली के शिव शक्ति अपार्टमेंट से IPL सट्टा खिला रहे 05 बड़े बुकी गिरफ्तार

रायपुर , 25-05-2024 5:41:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिल्ली के शिव शक्ति अपार्टमेंट से IPL सट्टा खिला रहे 05 बड़े बुकी गिरफ्तार
रायपुर 25 मई 2024 - महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्प पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर पुलिस ने दिल्ली में महादेव सट्टा पैनल के रेड्डी अन्ना ग्रुप के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार है. आरोपी दिल्ली में एक फ्लैट लेकर सट्टा का संचालन कर रहे थे. रायपुर पुलिस टीम ने उसी अपार्टमेंट में एक फ्लैट लेकर सटोरियों की रेकी की और दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दो नेपाल, एक यूपी, एक एमपी और एक छत्तीसगढ़ का शामिल है. पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लैपटॉप, 15 मोबाइल, 4 चेकबुक, 4 पासबुक और कैलकुलेटर जब्त किए है. पुलिस को जब्त खातों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की मिली जानकारी है।

बता दें कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डीडीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 अप्रैल को IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी अनिल आहूजा उम्र 48 साल निवासी विकास विहार कालोनी कृष्णा अपार्टमेंट डीडी नगर को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जब्त कर कार्रवाई की ​थी।

गिरफ्तार सटोरिया से जानकारी मिली थी की उसके अन्य साथी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं, इस पर रायपुर पुलिस ने एक टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया. टीम के सदस्यों ने दिल्ली पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी की और सटोरियों को लोकेट किया

सटोरिए दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा खेला रहे थे. इस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम के सदस्यों ने उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लिया और फ्लैट की रेकी की और फ्लैट के हर व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की. सभी आरोपियों के फ्लैट में मौजूद होने पर टीम ने रेड मारी।

इन सटोरियों को किया गिरफ्तार

01-  रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (मप्र)।

02 - रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उप्र)।

03 - जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 6 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल।

04 - शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हाॅस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छग)।

05 - ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल शामिल है।

बता दे कि रायपुर पुलिस ने बीते डेढ़ माह में 9 प्रकरणों में कुल 66 लोगों को किया गिरफ्तार है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH