छत्तीसगढ़ - पत्नी के मायके जाने से दुःखी पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 21-05-2024 6:12:46 AM
रायपुर 21 मई 2024 - राजधानी के गंज थाना इलाके में एक पति ने पत्नी के मायके जाने की वजह से फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मामलें में जानकारी देते हुए गंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम देवेंद्र साहू है जो कि फाफाडीह पिली बिल्डिंग में रहता है।
चार दिन पहले पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गयी तो देवेंद्र उदास रहने लगा और अपने आपको कमरें में बंद कर फांसी लगा ली। सुबह मृतक के परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि देवेंद्र की लाश लटक रही है। पुलिस ने मामलें में शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया और परिजनों को मृतक का शव सौंप दिया।
















