छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - हावड़ा-मुंबई शालीमार एक्सप्रेस हादसे का शिकार , कई यात्री घायल
रायपुर , 19-05-2024 6:45:00 PM
रायपुर 19 मई 2024 - चलती ट्रेन पर हाईटेंशन बिजली का खंभा गिरने से एक बच्चे समेत तीन से अधिक यात्रियों को चोंटे आई है। यह हादसा उरकुरा से रायपुर के बीच रविवार सुबह करीब 09 बजे हुआ जब शालीमार एक्सप्रेस हावड़ा से मुंबई की ओर जा रही थी।
ट्रेन के उरकुरा हाल्ट पार होते ही यह हादसा हुआ विद्युतीकृत डबल लाइन का यह खंभा अचानक ट्रेन के A/C कोच B- 4 पर पहले गिरा और फिर B-5, 6, S-1 से S-6 कुल 9 बोगियों की खिड़कियों को घसीटते हुए ट्रेन रायपुर की ओर बढ़ी। इसमें डिब्बे की खिड़की के पाल एक बच्चे और 4 अन्य यात्रियों को चोट लगी।
ट्रेन के रायपुर आने पर रेल अमले ने घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं हल्की चोट वाले यात्रियों को ट्रेन में ही प्राथमिक इलाज कर आगे रवाना कर दिया गया वही तीन अन्य, जिन्हें कुछ गंभीर चोटें आईं उन्हे राजधानी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
















