छत्तीसगढ़ - शादी नही होने से परेशान था युवक , हॉटल में लिया कमरा और लगा ली फाँसी

रायपुर , 18-05-2024 10:46:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी नही होने से परेशान था युवक , हॉटल में लिया कमरा और लगा ली फाँसी
रायपुर 18 मई 2024 - राजधानी रायपुर के एक होटल में युवक ने फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली है। युवक की लाश पुलिस को होटल के कमरे में लटकती हुई मिली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक शादी नहीं होने से तनाव में था। आशंका है कि इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

आजाद चौक थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक ब्राह्मणपारा का निवासी नवीन दीवान (34) है। उसने अपने ही घर के पास अवधिया पारा के एक होटल में 16 मई को रूम बुक किया। अगले दिन सुबह जब होटल स्टाफ ने उसे देखा नहीं तो रूम का दरवाजा खटखटाया गया। कॉल भी किया गया। लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

प्रमोद सिंह के मुताबिक, इस मामले में होटल स्टाफ जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो युवक की लाश लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है। हालांकि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

मृतक के घर वालों ने पुलिस को बताया कि नवीन फूड डिलवरी का काम करता था। घर में मां-बाप और बड़ा भाई रहता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी हैं। नवीन की शादी नहीं हुई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था। आशंका है कि इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH