छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान

रायपुर , 11-05-2024 7:47:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान
रायपुर 11 मई 2024 - छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को हेलिकॉप्टर राइड कराने की योजना बनाई थी. अब इस बार भी बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों ने हवाई यात्रा करने की इच्छा जताई है. बच्चों के मन मे सवाल है कि क्या सरकार इस बार भी उन्हें हेलिकॉप्टर राइड कराएगी. हालांकि मौजूदा बीजेपी सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. प्रदेश में हेलिकॉप्टर राइड योजना को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 09 मई को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. ऐसे में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए बताया कि अभी सरकार ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अब तक पिछली सरकार से जो कुछ भी मिलता रहा है, इस सरकार में उससे सबकुछ बेहतर ही मिलेगा।

वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बच्चे उन्हें फोन कर कह रहे हैं कि 10वीं में टॉप करने पर आपने हेलिकॉप्टर राइड कराई थी. अब 12वीं में भी टॉप किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे संतोष है कि बारहवीं में 7 बच्चे टॉप-10 में जबकि दसवीं में 21 बच्चे टॉप-10 में स्वामी आत्मानंद स्कूलों से हैं. सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

इस मामले को लेकर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कंफ्यूज है. कांग्रेस सरकार की कई लोकप्रिय योजनाएं में से हेलिकॉप्टर राइड  योजना एक थी. योजना कांग्रेस सरकार की है, इसलिए बीजेपी कतरा रही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH