छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन पर है खतरा , सभी अखबार के संपादकों को लिखा पत्र

रायपुर , 30-04-2024 7:09:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन पर है खतरा , सभी अखबार के संपादकों को लिखा पत्र
रायपुर 30 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री और लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए बृजमोहन अग्रवाल का कल जन्मदिन है। बृजमोहन अग्रवाल के समर्थक हर साल बड़े धुमधाम से उनका जन्मदिन मनाते हैं। दिनभर आयोजनों का दौर चलता है उससे पहले समाचार पत्रों से लेकर चैनलों तक विज्ञापन की बाढ़ आ जाती है। 

कार्यकर्ता और समर्थकों के इसी उत्साह और विज्ञापनों की यही बाढ़ से इस बार चिंता का विषय बनी हुई। इसी वजह से बृजमोहन ने मीडिया संस्थानों के प्रमुखों और संपादकों को मेल भेजकर विज्ञापनों को लेकर आग्रह किया है।

दरअसल, इस बार मामला अलग है। फिलहाल चुनाव की आचार संहिता लागू है और बृजमोहन रायपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की भी नजर रहेगी। विज्ञापनों का खर्च उनके चुनावी खर्च में जुड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए बृजमोहन ने संपादकों को पत्र लिखा है। 

इस पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा है कि 01 मई को मेरा जन्मदिन है तथा वर्तमान में लोकसभा चुनाव है और मैं रायपुर लोकसभा से राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी हूं। 7 मई को रायपुर लोकसभा का मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 अचार संहिता लागू है। अतः ऐसी स्थिति में मेरे तथा मेरे निर्वाचन अभिकर्ता के लिखित अनुमति के बिना मेरे जन्मदिन संबंधित ऐसा विज्ञापन जिसमें पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह कमल फूल का निशान, मेरे निर्वाचन क्षेत्र का नाम, वोट मांगने की अपील, विनीत में पार्टी यानी भाजपा का नाम और हाथ जोड़े हुए फोटो हो तो ऐसा विज्ञापन कृपया अपने समाचार पत्र में न छापें।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH