पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी
रायपुर , 28-04-2024 4:43:29 PM
रायपुर 28 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौषम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है।
वही दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा- बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
















