छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस

रायपुर , 28-04-2024 4:32:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस
रायपुर 28 अप्रैल 2024 - महादेव बेटिंग एप केस मामले में इस वक्त की बड़ी कार्रवाई मुंबई पुलिस ने की है। मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।

मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। 

मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है। मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH