छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर , 27-04-2024 5:04:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
रायपुर 26 अप्रैल 2024 - बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में आज से लगभग एक साल पूर्व दो समुदायों के बीच हुई हिंसा झड़प में भुवनेश्वर साहू की हत्या के बाद आगजनी और बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों की हत्या के मामले की जांच CBI करेगी. भारत सरकार के कार्मिक और शिकायत मंत्रालय ने आज इस मामले की CBI जांच को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित यह दूसरा मामला है, जिसकी जांच CBI करेगी. CBI को इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता और दर्ज अपराध की जांच पड़ताल का जिम्मा सौंपा जा चुका है।

गौरतलब है कि 08 अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुए विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गई और इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया, जिससे यह मामला और गरमा गया

बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई. इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव बिरनपुर खार में मिले. उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की CBI जांच की मांग उठी थी. तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस मामले की CBI जांच की मांग को खारिज करते हुए पुलिस से जांच का आश्वासन दिया था।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH