दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल

रायपुर , 26-04-2024 7:44:59 AM
Anil Tamboli
दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल
रायपुर 26 अप्रैल 2024 - लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट है। इन सीटों पर मतदान को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। 

माना जा रहा है कि इन तीन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प होने वाला है। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष और 02 महिला , महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और 01 महिला व कांकेर से 09 प्रत्याशियों में 09 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

दूसरे चरण में जिस सीट की सबसे चर्चा है वो राजनांदगांव लोकसभा सीट है। यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अहम है। कांग्रेस के सामने इस सीट पर सेंध लगाने की तो वहीं भाजपा के सामने गढ़ बचाने की चुनौती है। राजनांदगांव सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं। 2019 में ये सीट भाजपा के खाते में गई थी। यहां से भाजपा प्रत्‍याशी संतोष पांडेय को जीत मिली थी।

दूसरे फेज में राजनांदगांव के बाद जिस सीट की सबसे ज्‍यादा चर्चा है, वो है महासमुंद लोकसभा सीट। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की ओर से महासमुंद सीट पर रूपकुमारी चौधरी को टिकट दिया गया है। यहां कांग्रेस ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्‍वज साहू को उम्‍मीदवार बनाया है। 

दूसरे चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। 

राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH