छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल के सबसे बड़े राजदार रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को बेटे सहित ED ने लिया हिरासत में
रायपुर , 20-04-2024 11:48:30 PM
रायपुर 20 अप्रैल 2024 - शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को ED की टीम ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को ED की टीम ने ACB-EOW के ऑफिस के पास से हिरासत में लिया है। बता दें कि आबकारी मामले में हुई फ्रेश FIR में अनिल और यश टुटेजा का नाम शामिल है।
दरअसल, IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को आबकारी मामले में अपना बयान दर्ज करवाने ACB-EOW के ऑफिस पहुंचे थे। ED की टीम भी यहां पहुंची हुई थी। बाहर आते ही दोनों को ED की टीम ने हिरासत में ले लिया।
बता दें कि EOW की टीम कड़ी दर कड़ी शराब घोटाले की जांच कर रही है। वही आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी और अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक EOW की रिमांड पर रखा गया है।
















