छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - प्रदेश के 02 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों ने दिया भाजपा को समर्थन
रायपुर , 18-04-2024 2:00:33 AM
रायपुर 17 अप्रैल 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा 02 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है। कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को एक पत्र सौंपा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने के लिए आभार जताया है। किरण सिंहदेव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।
















