छत्तीसगढ़ - कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गई नेत्रियों ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा , लगाई आरोपो की झड़ी

रायपुर , 18-04-2024 12:20:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गई नेत्रियों ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा , लगाई आरोपो की झड़ी
रायपुर 17 अप्रैल 2024 - एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं नेत्रियों ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस का दमन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, नगरपालिका अध्यक्ष महासमुंद अनिता रावटे, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू और महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

पत्रकार वार्ता में नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गम्भीरता से लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी और वादा किया था कि प्रत्येक थाने में एक महिला सेल स्थापित किया जाएगा जिसमें महिला अपराधों से सम्बन्धित स्वतंत्र जांच की जाएगी. लेकिन कांग्रेस के पूरे पांच साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अनाचार, दुर्व्यवहार और हिंसा होती रही और कांग्रेस की सरकार आंखे मूंदे बैठी रही, कांग्रेस के नेता जुमलेबाजी और अवांछनीय बयानबाजी करते रहे. कांग्रेस की सरकार ने है हर ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 4 सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही थी कुल 20 सिलेंडर दिए जाने थे लेकिन किसी को कुछ नही मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया था. कांग्रेस में महिलाएं घुटन महसूस कर रही हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार में कई योजनाएं महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही हैं. कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH