छत्तीसगढ़ - जान से मारने की धमकी देकर युवती से गैंगरेप , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
रायपुर , 16-04-2024 11:24:11 PM
रायपुर 16 अप्रैल 2024 - रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि 3 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों की धमकी के बाद पीड़िता डरी हुई थी। जिसके कारण उसने अभी तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
यह मामला अगस्त 2023 का है जब तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। अब किसी तरह हिम्मत जुटा कर युवती ने FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद अभनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
















