छत्तीसगढ़ - पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और पँहुच गई IPL सट्टे के मेन बुकी मनीष लेगवानी तक

रायपुर , 14-04-2024 11:21:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और पँहुच गई IPL सट्टे के मेन बुकी मनीष लेगवानी तक
रायपुर 14 अप्रैल 2024 - दुर्ग एएसपी ऋचा मिश्रा ने रायपुर के फॉर्म हाउस से एक IPL सट्टा का पैनल चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष को जब एएसपी ने पकड़ा तो उसने पूछताछ में बताया कि आज उसका जन्मदिन है, जिसकी उसने पार्टी दे रखी है। पुलिस ने तलाशी ली तो पंजाब किंग्स और रॉयल राजस्थान के मैच का मोबाइल पर दांव लेता और आयरन बुक का पैनल संचालित करता दिखा। 

जानकारी के मुताबिक, ACCU की एएसपी ऋचा मिश्रा के पास पदमनाभपुर क्षेत्र में IPL पर सट्टा चलने की सूचना मिली। इस पर क्राइम टीम ने एक चिरंजीवी भाटी नाम के संदेही को पदमनाभपुर क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी भाटी को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उसने दूसरे युवक मृत्युंजय चंद्राकर के पास से सट्टा खेलवाने की बात कही। टीम ने पतासाजी कर मृत्युंजय को पकड़ा। उससे जब पूछताछ की गई तो रायपुर के मनीष लेगवानी का नाम सामने आया। 

जिस पर बुक का पैनल चलाने की बात सामने आई क्राइम टीम ने रायपुर अवंती बिहार निवासी मनीष लेगवानी के बारे में पतासाजी की गई तो तकनीकी माध्यम से पता चला कि वो रायपुर के फुंडहर इलाके में हैं। एएसपी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में क्राइम टीम रायपुर के फुंडहर स्थित एक फॉर्म हाउस पहुंची, जहां पार्टी चल रही थी। टीम ने पार्टी में रेड की और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी मनीष लेगवानी को गिरफ्तार किया। 

आरोपी मनीष लेगवानी को क्राइम टीम दुर्ग लेकर आई, जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पदमनाभपुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया। पदमनाभपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले आरोपी पैनल संचालक मनीष लेगवानी, मृत्युंजय चंद्राकर, चिरंजीवी भाटी के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा की धारा के तहत कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी महादेव बुक की तर्ज पर लोकल स्तर में नए बुक का पैनल संचालित कर रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH