छत्तीसगढ़ - सटोरिये को छुड़ाने के लिए थाने में भारी हंगामा , आरोपी को पुलिस हिरासत से लेकर फरार हुए लोग

रायपुर , 13-04-2024 7:19:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सटोरिये को छुड़ाने के लिए थाने में भारी हंगामा , आरोपी को पुलिस हिरासत से लेकर फरार हुए लोग
रायपुर 13 अप्रैल 2024 - राजधानी रायपुर के मुजगहन थाने में देर रात जमकर बवाल हुआ। यहां शराब बिक्री और सट्टा संचालन करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने की सूचना जैसे ही आरोपियों के परिजनों और साथियों को लगी सभी लोग थाने पहुंच गए और परिसर में जमकर हंगामा किया। 

इतना ही नहीं लोगों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग एक आरोपी आसकरण को पुलिस की हिरासत से भगाकर ले गए। मामले की सुचना मिलते ही सीएसपी, टीआई समेत अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। आसकरण को भगाकर ले जाने के बाद कुछ लोग छोटू बंजारे नामक आरोपी को छुड़वाने के लिए भी थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

बढ़ते हंगामे को देखते हुए आरोपियों को मुजगहन थाने से गंज थाना लाया गया है। आरोपियों को गंज थाना लाने की सूचना पर रहवासी गंज थाना पहुंच गए। रहवासियों ने आरोप लगाया कि, आरोपी आसकरण की रिहाई हो गई है। पुलिस बाकी आरोपियों को भी रिहा करे।

इस मामले में रायपुर ग्रामीण के एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि, जिस क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहां से लगातार शराब बिक्री के मामले सामने आ रहे थे। इसमें आरोपी छोटू बंजारे और उसके अन्य और साथियों की संलिप्तता की बात सामने आई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके परिजन थाने आए थे, जिन्हे समझकर वापस भेज दिया गया है। वहीं आरोपी आसकरण को उसके समर्थक इससे पहले भी एक बार राखी थाने में हंगामा कर उसे लेकर फरार हुए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा जिले में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते लेखपाल सहित चार अधिकारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
छत्तीसगढ़ - खेत मे युवती की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी, युवती की 01 अप्रैल को होने वाली थी शादी
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH