छत्तीसगढ़ - विजय यादव की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , FSL की टीम जाँच में जुटी
रायपुर , 10-04-2024 5:11:14 PM
रायपुर 10 अप्रैल 2024 - उरला क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है. युवक से सिर पर गहरे चोट और फूटी बीयर की बॉटल मिलने से बॉटल मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
युवक की पहचान 18 वर्षीय विजय यादव के रूप में की गई है. उरला थाना क्षेत्र में घटना की जांच के लिए पुलिस और FSL की टीम मौके पर मौजूद है।
















