राजधानी रायपुर के VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग , एक के बाद एक 07 राउंड चली गोली , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 10-04-2024 1:26:54 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर के VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग , एक के बाद एक 07 राउंड चली गोली , पुलिस जांच में जुटी
रायपुर 09 अप्रैल 2024 - मंत्रालय में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवान का नाम राकेश यादव है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। जवान ने 6 से 7 राउंड फायर किये हैं। हालांकि ये गोली क्यों चलायी गयी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राकेश यादव 14वीं बटालियन का जवान है, जो नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में तैनात था। सुरक्षाकर्मी ने आज सुबह अंधाधुंध फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे के बीच करीब 7 राउंड फायरिंग किये हैं।

मामले की जानकारी देते हुए रायपुर SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सामने आयी है। इस मामले में संबंधित बटालिन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि गोली चलाने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। SSP ने बताया कि एक्सीडेंटल फायरिंग की सूचना मिली है।

हालांकि हर पहलू पर जांच की जा रही है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। आरक्षक राकेश यादव को पीएचक्यू, मंत्रालय की सुरक्षा में तैनात किया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH