डॉ महंत की लाठी PM मोदी को मगर जख्मी हुए भूपेश बघेल? , समझिए छत्तीसगढ़ के रंग बदलते सियासत को

रायपुर , 07-04-2024 6:58:37 AM
Anil Tamboli
डॉ महंत की लाठी PM मोदी को मगर जख्मी हुए भूपेश बघेल? , समझिए छत्तीसगढ़ के रंग बदलते सियासत को
रायपुर 07 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ नेता डॉ चरणदास महंत मध्यप्रदेश जैसे राज्य में दूसरे नंबर के ओहदेदार मंत्री रहे चार बार सांसद केंद्र में मंत्री दो बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और अब नेता प्रतिपक्ष राजनीति में यह मौका सबको नहीं मिलता। डॉ महंत सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं बन पाए इसका मलाल उन्हें रहेगा। पुराने लोगों ने मध्यप्रदेश के समय उनका जलजला देखा है। उतने बड़े राज्य के गृह मंत्री, फिर जनसंपर्क और वाणिज्यिक मंत्री भी। उस समय गृहमंत्री का रुतबा भी कुछ और होता था।

डॉ महंत काफी मिलनसार, लो प्रोफाइल वाले और सोच-समझ कर बात करने वाले नेता माने जाते हैं। करीब तीन दशक की सियासत में कभी भी वे विवादों में नहीं आए। यहां तक कि कांग्रेस की सरकार के समय उन्हें हांसिये पर रखने का प्रयास किया गया तब भी चुप ही रहे। मगर लोकसभा चुनाव 2024 के संग्राम के दौरान उन्होंने इस हफ्ते दो ऐसी बातें कह दी कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं, छत्तीसगढ़ की सियासत में उसके गूंज खतम नहीं हो रही है। 

पहली बात कोरबा में प्रचार के दौरान डॉ महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक चुनावी माहौल बनाने में कामयाब नहीं हो पाई है। और दूसरा, हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। हालांकि, दूसरे वाले बयान से उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि छत्तीसगढ़ी नहीं समझने वाले लोग जानबूझकर बात को बतंगड़ बना रहे हैं...प्रधानमंत्री के प्रति उनका पूरा आदर है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के बगल में मुस्कुराते हुए बैठे अपनी एक फोटो भी जारी कर दी।

लाठी मारने के बयान के बाद महंत नेशनल लेवल पर चर्चा में आए ही, अब मोदी का नाम सामने आ जाने पर राजनांदगांव में भूपेश बघेल के सामने संतोष पाण्डेय से ज्यादा मोदी की चर्चा होगी। और मोदी के सामने फिर भूपेश बघेल कहां टिक पाएंगे। कांग्रेस के लोगों का कहना है कि ये तो होना ही था...सरकार में रहते हुए सीएम भूपेश और स्पीकर महंत के रिश्ते हमेशा तल्ख रहे। तो फिर अब सरकार के नही रहने पर रिश्ते सहज कैसे हो सकते हैं। मगर इससे बीजेपी का काम आसान होता जा रहा है। कांग्रेस के लोग ही अब स्वीकारने लगे हैं छत्तीसगढ़ में चुनाव में पार्टी का बंटाधार होना निश्चित है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH