छत्तीसगढ़ - पाला बदलते ही नेता जी के बदले सुर , भूपेश बघेल को कह दिया गोबर चोर

रायपुर , 06-04-2024 11:32:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पाला बदलते ही नेता जी के बदले सुर , भूपेश बघेल को कह दिया गोबर चोर
कवर्धा 06 अप्रैल 2024 - कांग्रेस इस वक्त बहुत ही विपरीत हालात से गुजर रही है। पार्टी में भगदड़ की स्थिति है। आये दिन पार्टी से दो-चार नेता पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कभी पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी रहे नेता पाला बदलते ही भूपेश बघेल के खिलाफ तीखे हमले भी बोल रहे हैं। पार्टी के पूर्व प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आज भाजपा प्रवेश किया। भाजपा में शामिल होने से पहले ही उन्होंने भूपेश बघेल को गोबर चोर कहकर संबोधित कर दिया।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष व संगठन में प्रभारी महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला ने आज कवर्धा में भाजपा ज्वाइन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के मंच से अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने तो चारा खाया था, लेकिन यहां के नेता ने गोबर खाया है। भूपेश बघेल गोबर चोर है, ऐसे गोबर चोर के साथ उन्हें रहने में काफी दिक्कत थी, इसलिए उन्होने पार्टी छोड़ दी है।

बता दें कि चंद्रशेखर शुक्ला ने पिछले दिनों ही गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। चंद्रशेखर शुक्ला ने पिछले दिनों पत्र लिखकर पार्टी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा था। चंद्रशेखर शुक्ला से तीन दिन के भीतर पार्टी ने कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा है। 

चंद्रशेखर शुक्ला ने अपने पत्र में लिखा कि, नेता प्रतिपक्ष चयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई. दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन का हब और मौज मस्ती का केंद्र बन गया है। हार के बाद कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कहा कि, जो हार के कारणों के लिए जिम्मेदार था उन्हीं के साथ चुपचाप मीटिंग कर ली गई. नेता प्रतिपक्ष चयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH