छत्तीसगढ़ - प्रेमीजोडे ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पंखे पर लटकते मिली लाश
रायपुर , 06-04-2024 11:13:04 PM
रायपुर 06 अप्रैल 2024 - रायपुर के तिल्दा नेवरा में आज फांसी के फंदे से एक प्रेमी जोड़े की लाश लटकती मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखना सोमनाथ वार्ड क्र.1 में स्थित एक मकान के कमरे में ही एक साथ सीलिंग फेन में फन्दा बनाकर प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया।
इस बात से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनो ही लोग तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के निवासी थे। बता दे कि 7 माह पहले घर छोड़कर प्रेमी जोड़ा भाग गया था। परिजन द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
नाबालिग को बहला कर भगा ले जाने के आरोप में मृतक सन्नी साहू 2 माह सुधार बतौर बाल सम्प्रेषण गृह में था। फ़िलहाल पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
















