छत्तीसगढ़ - आगजनी में कलेक्टर हुए घायल , रेस्क्यू के दौरान आई चोट , मौके पर किया गया इलाज

रायपुर , 06-04-2024 2:26:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आगजनी में कलेक्टर हुए घायल , रेस्क्यू के दौरान आई चोट , मौके पर किया गया इलाज
रायपुर 05 अप्रैल 2024 - रेस्क्यू के दौरान रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को चोट लगी है. जूता से पार कर नुकीला लोहा उनके पैर में गड़ गया है. मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। बता दें कि गुढ़ियारी थाना इलाके में लगे भीषण अग्निकांड को लेकर पुलिस-प्रशासन सभी जुटे हुए है। इसी दौरान IAS गौरव सिंह के पैर में नुकीला लोहा चुभ गया जिसकी वजह से उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। फिलहाल कलेक्टर के पैर में ड्रेसिंग कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। आग करीब 4 घंटे से लगी है। फिलहाल सिर्फ एक हिस्से पर काबू पाया गया है। Also Read - युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत जमीन में हजारों ट्रांसफॉर्मर रखे होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गोदाम के दरवाजे पर ही रुक गई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरे हिस्से तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते गोदाम के अंदर आग कितनी दूरी तक फैली हुई है यह भी साफ नहीं हो पा रहा है। गोदाम के एक हिस्से में तो आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन दूसरे हिस्से में अब भी तेज आग लगी हुई है। ये वही हिस्सा है जिसके पीछे कोटा इलाके की घनी बस्तियां हैं। फायर ब्रिगेड ने गोदाम के एक हिस्से में आग पर काबू पा लिया है। इसी हिस्से से अब फायर कंट्रोल टीम अंदर घुसकर आगे की आग को काबू पाने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH