भाजपा ने किया कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का पोस्टर जारी , ज्योत्सना को बताया रिमोट से चलने वाली सांसद
रायपुर , 02-04-2024 8:50:13 PM
रायपुर 02 अप्रैल 2024 - इस बार लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कार्टून वार लगातार कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच जारी है। बीजेपी रोजाना अलग-अलग मुद्दों को लेकर और प्रत्याशियों पर निशाना चाहते हुए कार्टून जारी कर रही है।
इससे पहले जहां भूपेश बघेल , दीपक बैज , शिव डहरिया , देवेन्द्र यादव , ताम्रध्वज साहू का कार्टून बीजेपी ने वायरल किया था तो वही अब कोरबा के कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने एक और कार्टून जारी किया है। कांग्रेस की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर कहा.. कोरबा वासी इस बार रिमोट कंट्रोल नहीं सक्रिय सांसद चुनेंगे..।
















