इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी , विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
रायपुर , 01-04-2024 8:12:36 PM
रायपुर 01 अप्रैल 2024 - PM मोदी नक्सलियों के गढ़ से प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी 08 अप्रैल को बस्तर आएंगे, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है।
PM मोदी के आने को लेकर बीजेपी ने नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। PM मोदी जनसभा के जरिए ताकत झोंकेंगे। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। जिसेक लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
















