छत्तीसगढ़ - तीन घंटे के बाद सक्ती , जांजगीर सहित इन जिलों आँधी मचाएगी तबाही , IMD ने किया अलर्ट जारी
रायपुर , 31-03-2024 1:07:49 AM
रायपुर 30 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले तीन घंटों में बदल सकता है जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बिलासपुर , कबीरधाम , मुंगेली और पेन्ड्रा जिले में तेज हवाओं के साथ आंधी व बलरामपुर में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है जिसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं मनेन्द्रगढ़ , कोरिया , सुरजपुर , कोरबा , रायगढ़ , जांजगीर चांपा , सक्ती , बिलाईगढ़ , बलौदाबाजार , बेमेतरा , खैरागढ़ और राजनांदगांव में यलो अलर्ट जारी किया है। जहां तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
















