छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला

रायपुर , 29-03-2024 7:29:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला
रायपुर 29 मार्च 2024 - बस्तर संसदीय सीट के लिए जमा किए गए नामांकनों की आज जांच की गई। इसमें एक पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया है। यानी अब वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद बस्तर सीट की रण में अब 11 प्रत्याशी बच गए हैं। इनमें 2 निर्दलीय भी शामिल हैं। नाम वापसी के लिए 30 मार्च तक का समय निर्धारित है। इस समय सीमा में यदि किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो मुकाबला 11 प्रत्याशियों के बीच होगा।

बस्तर लोकसभा सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसमें बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप ने नामांकन का 4 सेट जमा किया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने 3 और बसपा प्रत्याशी अयातु राम मंडावी ने 2 सेट में नामांकन दाखिल किया था। बाकी 9 प्रत्याशियों ने एक-एक सेट में नामांकन जमा किया था।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट किया गया है। जिस प्रत्याशी का नामांकन रिजेक्ट किया गया है उनका नाम राजा राम नाग है। राम नाग ने भारतीय संस्कार पार्टी से नामांकन दाखिल किया था।

बता दे कि बस्तर सीट पर चुनाव की प्रक्रिया 20 मार्च से चल रही है। 20 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। अब 30 मार्च तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित है। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 04 जून को मतगणना होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH