कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बाकी चार सीटो पर प्रत्यासियो का किया एलान , देखे किसे कँहा से मिला टिकट
रायपुर , 27-03-2024 2:58:36 AM
रायपुर 26 मार्च 2024 - कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बिलासपुर लोकसभा से देवेन्द्र सिंह यादव , सरगुजा से शशि सिंह , रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया गया है. इससे पहले कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
बता दें कि बीरेश ठाकुर पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मोहन मांडवी से लगभग 5000 मतों से पीछे रहे थे।
सरगुजा से शशि सिंह प्रत्याशी घोषित
रायगढ़ से डॉक्टर मेनका देवी सिंह प्रत्याशी घोषित
बिलासपुर से देवेंद्र यादव प्रत्याशी घोषित
कांकेर से बीरेश ठाकुर प्रत्याशी घोषित
















