छत्तीसगढ़ - आचार संहिता बनी बाधा , भर्ती परीक्षाओं पर लगा तीन महीने का ब्रेक , इस तारीख के बाद होंगे एग्‍जाम

रायपुर , 26-03-2024 3:26:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आचार संहिता बनी बाधा , भर्ती परीक्षाओं पर लगा तीन महीने का ब्रेक , इस तारीख के बाद होंगे एग्‍जाम
रायपुर 25 मार्च 2024 - आचार संहिता लगने के कारण छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं में लगभग तीन महीने का ब्रेक लग गया है। 04 जून के बाद मत्स्य निरीक्षक , छात्रावास अधीक्षक , पुलिस विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में भृत्य , चौकीदार , स्वीपर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले पिछले वर्ष भी विधानसभा चुनाव के कारण नवंबर-दिसंबर में भर्ती परीक्षा नहीं हुई। नई सरकार गठन के बाद जनवरी में भी भर्ती परीक्षाएं नहीं हो सकी।

फरवरी में प्रत्येक रविवार को भर्ती परीक्षा ली गई। इसके बाद फिर से आचार संहिता के कारण विराम लग गया है। भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया यथावत जारी रहेगी। मई के आखिरी सप्ताह के बाद से जून और जुलाई में व्यापमं से लगातार परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

एमएसीए, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएड, डीएलएड, पीईटी, पीएटी, बीएससी नर्सिंग, बीए.बीएड, बीएससी.बीएड, पालीटेक्निक टेस्ट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह पिछले दिनों शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी के लिए भी व्यापमं से आवेदन मंगाए गए हैं। राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी, जबकि यह परीक्षा 07 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

व्यापमं से मत्स्य निरीक्षक, उच्च शिक्षा विभाग के तहत लैब टेक्नीश्यिन, हास्टल वार्डन, जैसे पदों पर भर्ती होगी। इनकी भर्ती परीक्षा जुलाई से शुरू होने की संभावना है। जून महीने में तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं चलेगी। इस वजह से भर्ती परीक्षाओं में ब्रेक लगा रहेगा।

इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार की भर्ती होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे, अब परीक्षा व्यापमं से ली जाएगी। बहुत ज्यादा आवेदन आने के कारण उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती परीक्षा के लिए व्यापमं को पत्र लिखा था।व्यापमं की तरफ से भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। यह परीक्षा भी जुलाई या इसके बाद होने की संभावना है।

जून में व्यापमं की तरफ से प्रवेश और पात्रता समेत नौ परीक्षाएं होंगी। इस लिहाज से यह परीक्षाओं का महीना होगा। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। बीएड व डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 02 जून को होगी। इसी तरह प्री इंजीनियरिंग व प्री फार्मेसी टेस्ट छह जून, बीएससी नर्सिंग व प्री-बीए.बीएड, प्री-बीएससी. बीएड 13 को, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 16 को और प्री पालीटेक्निक टेस्ट 23 जून को होगा। इसी तरह जून में ही छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जून को होगी। जुलाई में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH