छत्तीसगढ़ - होली में लगेगा बारिश का तड़का , IMD ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना
रायपुर , 25-03-2024 2:14:26 AM
रायपुर 24 मार्च 2024 - राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की आशंका भी जताई है। मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना जताई है।
वहीं मौसम विभाग ने बलौदाबाजार , महासमुंद , रायपुर , गरियाबंद , धमतरी , कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा , रायपुर , बलरामपुर , सरगुजा , जशपुर , रायगढ़ , जांजगीर , मुंगेली , बिलासपुर , कोरबा , कोरिया , कबीरधाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं।
















