छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कन्या छात्रावास में B.COM छात्रा ने की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 31-03-2023 11:02:35 PM
रायपुर 31 मार्च 2023 - राजधानी रायपुर में खुदकुशी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक कालीबाड़ी स्थित कन्या छात्रावास में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. कमरे में लाश मिलने से छात्रावास में हड़कंप मच गया. घटना आज सुबह 11 बजे की है. कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस मामले में छात्रावास प्रबंधक ने बताया मृतका B.COM की छात्रा थी. फिलहाल खुदकुशी की वजह प्रेम -प्रसंग बताया जा रहा है।
















