छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दबे पांव पैर फैला रहा है कोरोना, देखे मेडिकल बुलेटिन
रायपुर , 31-03-2023 2:33:29 AM
रायपुर 30 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है हालांकि वर्तमान में नए संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जिससे डरा जाय लेकिन अगर वक्त रहते सावधानी नही बरती गई तो स्थिति बिगड़ते देर नही लगेगी।
गुरुवार शाम 05 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज कुल 688 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे 15 लोगो की रिपोर्ट पॉजेटिव आया है अब वर्तमान में सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़ कर 64 हो गई है राहत की बात यह है कि आज एक भी कोरोना संक्रमितों की मौत नही हुई है।
अगर बात करे जिले वार आंकड़ों की तो राजनांदगांव में 02 , दुर्ग में 02 , रायपुर में 09 , धमतरी में 01 और बिलासपुर से 01 नए मरीज शामिल है।
















