छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , गृह विभाग के सचिव के नाम से सभी जिले के SP को जारी हुआ फर्जी आदेश , FIR दर्ज

रायपुर , 30-03-2023 5:50:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , गृह विभाग के सचिव के नाम से सभी जिले के SP को जारी हुआ फर्जी आदेश , FIR दर्ज
रायपुर 30 मार्च 2023 - गृह विभाग के सचिव के नाम का फर्जी पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फर्जी आदेश पत्र जारी किया गया। इसमें अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा गया था। आदेश में राजद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदिरों में कब्जा कर हिंदू राष्ट्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। आदेश मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक को शक होने पर इसकी जानकारी अवर सचिव को दी गई। उनके द्वारा कहा गया कि इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने राखी थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि 16 मार्च 2023 को जारी हुआ था।

राखी थाने में छत्तीसगढ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में पदस्थ अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव रे रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर इंटरनेट मिडिया में वायरल कर मेरी छवि धूमिल की जा रही है। वायरल फर्जी पत्र में गृह विभाग के सचिव के जरिए इंटरनेट मीडिया वाट्सएप में वायरल हो रहे, एक फर्जी पत्र जो समस्त पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को संबोधित कर विषय कश्मिरी पंडित की तरह पलायन किए कान्यकुंज, सरयुपारिण या अन्य पुजारी ब्राह्मण जो छत्तीसगढ के पुरातात्विक मंदिरों में अनाधिकृत कब्जा कर छत्तीसगढ में हिंदू राष्ट्र बनाने, पुराजी, अंधविश्वास फैलाने वालों पर राजद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद अब थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

राखी थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि अवर सचिव की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फर्जी पत्र जारी करने वाले के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है। कूटरचित दस्तावेज सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH